राजस्व विभाग में पदस्थ दो दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रितों को ... - CG Sandesh

राजस्व विभाग में पदस्थ दो दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर द्वारा सेवाकाल के दौरान दो शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर महासमुन्द जिले के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्यरत् शासकीय सेवक के आश्रित परिवार के सदस्य को तृतीय श्रेणी में पटवारी के रिक्त पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इनमें तहसील कार्यालय महासमुन्द में पदस्थ राजस्व निरीक्षक स्व. सुशील कुमार साहू की मृत्यु 16 अक्टूबर 2020 को होने पर उनके पुत्र विनय कुमार साहू को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इसी तरह तहसील कार्यालय महासमुन्द में पदस्थ पटवारी स्व.  जोहन राम धीवर की मृत्यु 26 नवम्बर 2019 को होने पर उनके पुत्र  तुलेश कुमार धीवर को पटवारी पद के लिए अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इन दोनों की पदस्थापना कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा महासमुन्द में किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें