तुमगाँव : बोलेरो वाहन के ठोकर से स्कुटी चालक की मौत.  - CG Sandesh

तुमगाँव : बोलेरो वाहन के ठोकर से स्कुटी चालक की मौत.

थाना तुमगाँव अंतर्गत NH53 रोड ओवरब्रिज भोरिंग चौक के पास बोलेरो वाहन के ठोकर से स्कुटी चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 04 जनवरी 2021 को कामता देवदास का बडा भाई मोहित कुमार देवदास अपनी स्कुटी क्रमांक CG04 NF 4752 में अपनी लडकी काजल देवदास तथा भांजी लक्ष्मी देवदास, नीलम ऊर्फ नैना देवदास के साथ ग्राम मालीडीह से रायपुर जा रहे थे, कि लगभग दोपहर 03.20 बजे NH53 रोड ओवरब्रिज भोरिंग चौक तुमगांव पहुंचे थे कि रायपुर तरफ से एक बोलेरो वाहन क्रमांक OD 17 L 9477 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कामता देवदास का बडा भाई मोहित कुमार देवदास के स्कुटी क्रमांक CG04 NF 4752 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट से मोहित कुमार देवदास तथा काजल देवदास तथा लक्ष्मी देवदास, नीलम ऊर्फ नैना देवदास स्कुटी से नीचे गिर गये जिससे सभी को गंभीर चोट लगकर काफी खून निकला जिन्हें ईलाज हेतु डायल 112 द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया.

ईलाज के दौरान मोहित देवदास का मौत हो गया है एवं बच्चों को जिला अस्पताल महासमुंद से रिफर करने पर सोहम हास्पिटल महासमुंद में ईलाज करा रहे हैं. मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें