महासमुंद : उप पंजीयक कार्यालय परिसर से मोटर सायकल चोरी.
महासमुन्द उप पंजीयक कार्यालय परिसर से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि रेस कुमार चौहान उप पंजीयक कार्यालय महासमुन्द में कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य करता है.
09 दिसम्बर 2020 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG06GH8236 को कार्यालय परिसर में रोजाना की तरह खडी कर अपनी ड्यूटी में था, शाम करीब 06.00 बजे आफिस से बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां पर नही था तब वह आसपास के लोगों को पूछताछ कर पता किया जो किसी प्रकार की जानकारी नही मिली.
बताया गया कि अज्ञात चोर के द्वारा उसका मोटर सायकल हिरो पैशन क्रमांक CG06GH8236 किमती करीबन 6000 को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें