महासमुंद : स्कार्पियो ने PNB कैश वाहन को मारी ठोकर
थाना महासमुंद अंतर्गत एनएच 353 रोड पुल के पास स्कार्पियो द्वारा PNB कैश वाहन को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि गोपेश कुमार साहू PNB कैश वाहन मे ड्रायवरी का काम करता है, जो 06 जनवरी 2021 को PNB कैश वाहन बोलेरो क्र0 CG 04 LD 8086 में गोपेश कुमार साहू और दो गनमेन जय कुमार साहू, भूपेन्द्र साहू व अधिकारी अजय कुमार बाधे के साथ महासमुन्द PNB बैंक से कैश लेकर PNB का करेंशी चेस्ट रायपुर जा रहे थे कि करीबन 03.30 बजे एनएच 353 रोड खरोरा पुल के पास पीछे से स्कार्पियो वाहन क्र0 CG 07 BK 7567 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे बोलेरो वाहन क्र0 CG 04 LD 8086 क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद स्कार्पियो वाहन चालक अपने वाहन को छोड कर भाग गया. घटना में किसी को कोई चोट नहीं आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.