सचिव संघ ने किया यज्ञ  और कहा इस यज्ञ से भूपेश सरकार को सदबु... - CG Sandesh

सचिव संघ ने किया यज्ञ और कहा इस यज्ञ से भूपेश सरकार को सदबुद्धि प्राप्त होगा और समस्या का निराकरण होगा.

आज बसना सचिव संघ ने हड़ताल स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया. सचिवों का कहना है कि इस यज्ञ से कांग्रेस सरकार को अच्छा बुद्धि आएगा जिससे लोगों की समस्या को निराकरण करेंगे.

बता दें कि सचिव और रोजगार सहायक संघ को लगातार समर्थन मिल रहा है. छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत बसना के 102 सचिव अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, बता दें कि सचिवों के हड़ताल का आज लगातार 12 दिन पूर्ण हो चुका है. लेकिन शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नही आने से सचिव वर्ग में आक्रोश व्याप्त है.

जिसके बाद आक्रोशित सचिव संघ ने सरकार पर जमकर हमला बोला और नारा बुलंद करते हुए कहा कि जो सरकार मांग पूरी कर न सके वह सरकार निक्कमी है. इन सचिवों के हड़ताल और सरकार के फ़ैसले की चक्की में मासूम जनता की जमकर पिसाई हो रही है.

ज्ञात हो कि सचिवों का उक्त हड़ताल पर रहने से ग्राम पंचायत के जन्म, मृत्यु, जाति प्रणाम पत्र, गोधन योजना, गोबर ख़रीदी, मनरेगा योजना, निर्माण कार्य जैसे कई कार्य ठप पड़ गया है, जिससे ग्रामीणों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आज धरना स्थल पर  भाजपा नेता पियुष मिश्रा भी पंचायत सचिव संघ को सनर्थन देने पहुंचे थे, जबकि कल भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी भी जनपद मुख्यालय पहुंची और हड़ताल कर रहे सचिवों से रूबरू होकर समर्थन दिया.

रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सचिवों के साथ वादाखिलाफी कर रही है, घोषणा पत्र के वायदों की धज्जियां उड़ा रही है और सचिवों की जायज मांग पूरी नही कर रही है. जिनके साथ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, विद्या चौधरी, करुणाकर उपाध्याय समेत भाजपाई मौजूद थे.

बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष रुक्मणी सुभाष पटेल ने भी सचिवों के हड़ताल पर समर्थन देते हुए कहा कि सचिवों के हड़ताल से पंचायत के विकास का पहिया थम गया है, मासूम जनता दरदर की ठोकरें खाने मजबूर है, सरकार को मासूम जनता की पीड़ा समझते हुए सचिवों के मांग को पूरा करना चाहिए. जिनके साथ जनपद सदस्य राजेश गडतिया, हेमकुमारी जागेश्वर पटेल भी मौजूद थे.

बसना सचिव संघ अध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग को जब तक पूरा नही किया जाएगा, तब तक प्रदेश संगठन के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा.

सचिव संघ बसना के सुभाष पटेल, देवधर चौहान, कृष्णा साहू, मेघनाथ पटेल, रथलाल यादव, देवेंद्र चौधरी, भवानी पंडा, लक्ष्मीनारायण दास, देवराज चौधरी समेत सचिवगण हड़ताल में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें