बसना : गांव-गांव में भारत नेट के लिए खोदे गए गड्ढों से खतरों... - CG Sandesh

बसना : गांव-गांव में भारत नेट के लिए खोदे गए गड्ढों से खतरों की आशंका.

बसना नगर औऱ ग्रामीण अंचलों मे भारत नेट परियोजना के तहत जिले के ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोडऩे की योजना में फाइबर ऑफ्टिकल केबल बिछाने का कार्य जोरो पर है. इस योजना के तहत गांव-गांव को केबल के माध्यम से इन्टरनेट से जोड़ा जायेगा. लेकिन बसना नगर में मार्ग किनारे गड्ढे खोदे जा रहें है. जिसे ऐसे ही खुला छोड़ देने के कारण दुर्घटना की आशंका बन रही है.  

योजना के तहत केबल बिछाने का कार्य जारी है, खोदे गड्ढों को नहीं भरने के  करने के कारण मार्ग किनारे बड़े-बड़े जान लेवा गड्ढे बन चुके है, औऱ केबल बिछाने के किए खोदे गए इन गड्ढों के आस पास सुरक्षा के तहत सूचना बोर्ड और अन्य आवश्यक् इंतजाम भी नही किया जा रहा है.

इससे कारण रात के अंधेरे में गड्ढ़े दिखाई नही देता है, और बड़े वाहनों एक साथ आने से साइड देने के समय डामरीकरण मार्ग से निचे उतराना पड़ता है इससे इन गड्ढों के संपर्क में आकर दुर्घटना के शिकार हो रहें है.

मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का मकसद ग्राम पंचायत, स्कूल, पटवारी कार्यालय, राजीव गांधी लोक सेवा केंद्रों हाईस्कूल सहित अन्य जगहों पर इंटरनेट की सुविधा देना है. ताकि छोटे-छोटे कामों के लिए गांव के लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े.

केबल बिछ जाने से इन ब्लॉकों के गांव में कम्युनिटी सर्विस सेंटर पर हाई स्पीड इंटरनेट से ऑनलाइन सर्विसेज के साथ आमजन का जीवन सरल हो जाएगा.

इसके साथ ही कम्युनिटी सर्विस सेंटर पर स्पेशल पर्पज व्हीकल के जरिए एक डेवलप सेंटर स्थापित किया जाएगा. यहां पर 100 मेगा प्रति सैकंड स्पीड पहुंचाना लक्ष्य है, ताकि इंटरनेट के जरिए पहुंचने वाली सेवाओं का विस्तार हो और गांव की काया पलट सके.

यहां पर सभी प्रकार के बिल नेट के जरिए भरे जा सकेंगे। पासपोर्ट, पेन कार्ड, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फूड सेफ्टी, इलेक्शन, हेल्थ, इंश्योरेंस, मोबाइल, डाटा चार्ज, ऑनलाइन होगी.


अन्य सम्बंधित खबरें