बिहार के 2 युवक शराब में पानी मिलाकर करते थे बिक्री, 100 नग से ज्यादा खाली बोतल और जरकिन में अंग्रेजी शराब बरामद.
आज 2 लोगों पर शराब में पानी मिलाने और अवैध शराब के मामले में बसना पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की तैयारी किया जा रहा है. बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान बंसूला में 2 लोगों से अवैध शराब जप्त किया गया.
बसना पुलिस ने जब उनका नाम पता पूछा तो दोनों बिहार के निकले, जिसमे एक का नाम विभीषण यादव पिता स्व. शंकर यादव ग्राम सरैया, बिहार तथा दुसरा ओम प्रकास पिता राम लखन ठाकुर बिहार का बताया गया. दोनों को पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा.
बताया गया कि इनमें एक युवक विभीषण यादव पहले बसना शराब भट्ठी में कर्मचारी था जो वहां से निकाला जा चुका है, शक के आधार पर जब बसना पुलिस ने किराए पे रहने वाले मकान पर छापा मारा तो बसना पुलिस भी हैरान रह गयी.
बिहार के दोनों युवक बंसूला के गजानंद बर्तन दुकान के पीछे गजानंद क़े मकान मे किराए से रहते हैं, जहाँ से पुलिस को सैकड़ो खाली ढक्कन, और गोवा शराब के खाली बोतल 100 नग मिली. इसके आलावा वहां से बेग पाइपर शराब खाली सीसी 5 नग, नंबर 1 का खाली सीसी तथा 20 लीटर क़े जरकिन में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.