महासमुंद : एक एसआई व तीन एएसआई समेत 82 का हुआ तबादला
पुलिस प्रशासन के कामकाज में कसावट लाने के लिए महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने एक उपनिरीक्षक, 3 सहायक उपनिरीक्षक समेत 82 पुलिस कर्मचारियों का तबादले का आदेश जारी किया। गुरुवार रात 9 बजे आदेश जारी किया गया है।
रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ उपनिरीक्षक विनोद कुमार नेताम का तबादला खल्लारी थाने में किया गया है। वहीं कोमाखान थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुशील शर्मा का तबादला सिटी कोतवाली, महासमुंद में किया गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक शिवकुमार सिहं का तबादला बसना थाने से कोमाखान किया गया है।
सांकरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह ठाकुर का तबादला रक्षित केंद्र महासमुंद में किया गया है। इसके अलावा 19 प्रधान आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। 58 आरक्षकों का भी तबादला किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें