महासमुंद : ग्राम खैरा में सट्टा लिखने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम खैरा में सट्टा लिखने वाले पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस ने 07 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर लकेश्वर कन्नौजे ग्राम खैरा को गौरा चौक के पास लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान, घटना स्थल पहुंचने पर लकेश्वर कन्नौजे ग्राम खैरा के गौरा चौक के पास घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी लकेश्वर कन्नौजे पिता फतराम कन्नौजे उम्र 27 साल, ग्राम खैरा थाना जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 470 रूपया को जप्त किया गया एवं धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें