पटेवा : ग्राम सिनोधा में 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.
07 जनवरी 2021. पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिनोधा का योगेश कुमार कोसरिया नाम का व्यक्ति सिनोधा से रायतुम जाने का रास्ता नैनी नाला किनारे ग्राम सिनोधा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे खड़ा है.
जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम सिनोधा के पास दबिश दिया. जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम योगेश कुमार कोसरिया पिता शम्भूराम कोसरिया उम्र 29 साल साकिन सिनोधा थाना पटेवा का रहने वाला बताया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास रखे बैग के अंदर 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 ml भरी हुई जुमला 3240 ml किमती 2160 रूपये का रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें