शराब के ढक्कन को सूजा से छेद कर पानी मिलाकर बेचने वाले दो गि... - CG Sandesh

शराब के ढक्कन को सूजा से छेद कर पानी मिलाकर बेचने वाले दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने  07 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर बंसुलाडीपा में संजय बर्तन दुकान के पीछे गजानंद साहू के मकान में कुछ व्यक्ति को अवैध शराब अपने कब्जे में रखकर उस शराब में पानी मिलाकर असल बनाकर बिक्री करने एकत्र हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गोवा तथा ब्लेंडर प्राइज, मेकडाल शराब के ढक्कन को सूजा से छेद कर उसमे पानी मिलाते मिलाया करते थे.

पुलिस ने बताया कि विभीषण यादव पिता स्व0 शंकर यादव 40 साल निवासी ग्राम सरैय्या थाना तहसील देव जिला औरंगाबाद बिहार तथा ओमप्रकाश पिता रामलखन ठाकुर 26 साल निवासी ग्राम चांद बीघा थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार के कब्जे से 108 पौवा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कीमती 12,960/- रूपये, 05 लीटर अंग्रेजी शराब,  लीटर जरकीन में भरा कीमती 5000/- रूपये,  गोवा शराब का खाली शीशी एवं ढक्कन 100 नग, ब्लेक पाईपर का खाली शीशी एवं ढक्कन 05 नग, मेकडाल नं0 का खाली शीशी एवं ढक्कन 05 नग, पानी का जार 20 लीटर वाली आधा पानी भरा, एक सूजा 01 नग,  नगदी 9950 रूपये तथा 430 रूपये, मोटर सायकल SUPER SPLENDOR HERO CG06GN4355 मय चाबी कीमती 30,000 रूपये, स्कुटी क्रं0 CG06T0618 कीमती 40,000 रूपये रखे मिला जिसे मौके पर आरोपीगणों के कब्जे से जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें