बसना : सरकार का बजट बढाने भिक्षाम देही कहते हुए दुकानों से सचिव संघ ने माँगा भीख
पंचायत सचिव संघ का आंदोलन दिनों दिन उग्र होते जा रहा है पंचायत सचिवों का आंदोलन आज 14 दिन हो चुका है. हड़ताल पर है आज बसना में पंचायत सचिवो ने भिक्षाम देही कहते हुए दुकानों में जाकर भीख माँगा.
सचिवो का कहना है कि जब सचिवो की वेतन और शासकीय करण करने की मांग की बात आता है तो बजट नही होने का बहाना बनाया जाता है इसलिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भिक्षा मांग कर सरकार के फंड मे जमा करेंगे इससे सरकार का बजट बढ़ेगा.
बता दे कि सचिव संघ का आज राज्य स्तरीय आंदोलन मे बसना सरायपाली से भी सचिवो ने रायपुर रुख किया और दुकानों और आम लोगो से भीख मांग कर सरकार के कोष में दान किए. कल सचिव संघ समस्त ब्लॉक मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत थाली नगाड़ा टीपा बजाकर हल्ला करेंगे और सरकार से शासकीय करण करने का मांग करेंगे.
अन्य सम्बंधित खबरें