महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर क... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 115 बोरा धान जप्त

कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 115 बोरा धान अर्थात् (46 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम सोरिद निवासी श्री दुर्गा प्रसाद साहू से 30 बोरी धान, श्री डोमेन्द्र चन्द्राकर से 30 बोरी धान, ग्राम चैकबेड़ा निवासी श्री अनिल चन्द्राकर से 25 बोरी धान जप्त किया एवं बसना तहसील के ग्राम गढ़पटनी निवासी श्री प्रेम सागर निषाद से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 196 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9935 बोरा धान अर्थात् 3974 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें