महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 02 लोगों पर क... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 02 लोगों पर कार्यवाही 50 बोरा धान जप्त

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 02 प्रकरणोें पर 50 बोरा धान अर्थात् (20 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें पिथौरा तहसील के निवासी श्री फगेश्वर साहू से 25 बोरी धान एवं बागबाहरा तहसील के ग्राम कोमा निवासी श्री मुंशीलाल सोनी से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 198 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9985 बोरा धान अर्थात् 3994 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें