महासमुंद : ज़िला प्रभारी मंत्री लखमा 13-14 जनवरी को महासमुंद और सरायपाली आयेंगे
वाणिज्य एवं उद्योग तथा ज़िले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 13 को महासमुंद और 14 जनवरी को सरायपाली आयेंगे। प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वह 13 जनवरी को राजधानी रायपुर से प्रातः 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे महासमुंद पहुँच कर ज़िला पंचायत के सभाकक्ष में स्तरीय विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। मंत्री शाम 3 बजे इसी सभाकक्ष में ज़िला खनिज न्यास निधि में स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। उसके बाद जीवन दीप समिति की बैठक लेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखमा शाम 5.30 बजे महासमुंद से रवाना होकर शाम 6.30 बजे रायपुर अपने निवास पहुँचेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 14 जनवरी को राजधानी रायपुर से प्रातः 11 बजे रवाना होकर महासमुंद ज़िले की तहसील सरायपाली पहुँचेंगे। मंत्री ग्राम पुजारी पाली में मकर संक्रांति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरायपाली से शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें