महासमुंद : ट्रक ने मोटरसायकल सवार को मारी ठोकर. - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक ने मोटरसायकल सवार को मारी ठोकर.

थाना महासमुंद अंतर्गत फर्सी उघोग के सामने ट्रक द्वारा मोटरसायकल सवार को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि जय प्रकाश ओगरे 09 जनवरी 2121 को शाम 06.00 बजे घर जाने के लिये अपने मोटर सायकल CG04 LZ 4720 से निलकले था, और NH-353 रोड गणेश फर्सी उघोग के सामने पहुंचा तो वहां पिछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG04MH 4215 का चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मानव जीवन को संकटापन पहुंचाते हुये जय प्रकाश को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे जय प्रकाश ओगरे मोटर सायकल से गिर जाने से उसके सिर के पिछे एवं जबडा में चोट लगकर खून निकला है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.


घटना के बाद जय प्रकाश ओगरे को डायल 112 से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासुन्द लाया गया. मामले के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें