महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 06 लोगों पर कार्यवाही 245 बोरा धान जप्त
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 06 प्रकरणोें पर 245 बोरा धान अर्थात् (98 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी ललित अग्रवाल से 21 बोरी धान, बसना तहसील के ग्राम मेदनीपुर निवासी श्री पंचानन से 33 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम ढोढरकसा निवासी दीपक साहू से 25 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम मुनगाशेर निवासी गुनाराम सबर से 106 बोरी धान तथा इसी प्रकार महासमुन्द तहसील के ग्राम धनसुली निवासी पवन चन्द्राकर एवं महेश यादव से क्रमशः 30 एवं 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 204 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 10230 बोरा धान अर्थात् 4092 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।