महासमुंद :  घर के मेन गेट को तलवार से मारकर दे रहा था जान से... - CG Sandesh

महासमुंद : घर के मेन गेट को तलवार से मारकर दे रहा था जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

थाना महासमुन्द अंतर्गत बी0टी0आई0रोड में गाली गलौच कर हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि शशांक जैन किराना दुकान चलाता है. जो 08 जनवरी के लगभग 02:45 बजे किराना दुकान बंद कर वह अपने घर मे था, उसी समय सानू खान एवं उनके अन्य 3-4 साथी मोटर सायकल से आये और अपने मोटर सायकल को उसके घर के सामने खडी करके गाडी मे बैठे बैठे सानू खान गाली देने लगा एवं अपने पास से हथियार(तलवार) निकाल लिया, और मोटर सायकल से उतर कर मारने की कोशिश किया. जिसपर शशांक जैन गेट बंद किया तो तब उसका जान बचा.


इसके बाद तब सानू खान घर के बाउडरी वाल गेट के पास चिल्ला कर बोलने लगा बाहर निकल आज तुझे जान से मार दूंगा. कहकर घर के मेन गेट के दरवाजा में हथियार (तलवार) से मारने लगा, जिसके डर की वजह शशांक बाहर नही निकला ना ही गेट खोला. इस घटना से शशांक एवं उसका परिवार बहुत भयभीत है, घटना को उसके पिता राकेश कुमार जैन व अनिमेश सिंह देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें