पटेवा : नास्ता होटल में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने व... - CG Sandesh

पटेवा : नास्ता होटल में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया.

पटेवा पुलिस को 11 जनवरी 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि झलप सरेकेल मार्ग गोंगल तिराहा के पास राहूल प्रसाद अपने नास्ता होटल में अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है.


जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर झलप सरेकेल मार्ग गोंगल तिरहा के पास राहूल प्रसाद के नास्ता होटल में दबिश दिया जहां राहूल प्रसाद के नास्ता होटल से ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये, राहूल प्रसाद अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया. जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास, एक नग पानी पाउच को जप्तकर धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.




अन्य सम्बंधित खबरें