कलेक्टर की अध्यक्षता में टाॅस्क फोर्स की बैठक,,, जिला चिकित्... - CG Sandesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में टाॅस्क फोर्स की बैठक,,, जिला चिकित्सा सहित स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली और पिथौरा में 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारम्भ

कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कोविड-19 मार्कड्रील के दौरान पाई गई कमियों के बारें में कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बताई गई कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जनवरी से महासमुन्द जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायपाली और पिथौरा में वैक्सीनेशन का शुभारम्भ होगा।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधितों को आॅनलाईन और आॅफलाईन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फिर भी यदि किसी को कोई दिक्कत या समस्या हो तो वे टीकाकरण नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में अनुुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मण्डपे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, कोविड-19 टीकाकरण नोडल अधिकारी सुश्री पूजा बंसल सहित सभी विकासखण्ड से एसडीएम एवं बीएमओ वीडियों कांफ्रेन्सिग के जरिए जुडे़।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि 16 जनवरी को 03 केन्द्रों में टीकाकरण का शुभारम्भ होगा। बाद में 30 और टीकाकरण स्थलों पर कोविड-19 के टीकें लगाए जायेंगे।

सम्भवतः 30 केन्द्रों पर 17 या 18 जनवरी से शुरू हो सकते है। अतः जिले के सभी 33 टीकाकरण केन्द्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं, साफ-सफाई से लेकर शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर लें। बैठक में कलेक्टर को बताया गया कि महसमुन्द शहरी में 06, महासमुन्द ग्रामीण में 05, बागबाहरा और पिथौरा में 06-06 एवं बसना और सरायपाली में 05-05 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इस प्रकार कुल 33 स्थलों पर कोविड-19 का टीकाकरण होगा।

उन्होंने कहा कि सेंटर में आपातकालीन दवाईयाॅ, आॅक्सीजन सिलेण्डर और आपातकालीन चिकित्सा हेतु चिकित्सक अवश्य मौजूद रहें। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्रों पर कंट्रोल रूम का नम्बर भी डिस्प्ले किया जाए। उन्होंने कहा माइक्रोप्लान में जिस कर्मचारी के नाम पर दूसरें कर्मचारी की मार्कड्रील में किसी अन्य कर्मचारी की उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें