सरपंच ने बेलसोंडा मे विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई
जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत बेलसोंडा अपने कार्यों की बदौलत हमेशा सुर्ख़ियो एवम् चर्चा मे ही रहता है, क्योंकि एक्टिव एवम् क्रिएटिव माइंड की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर अपनी उपसरपंच हुलसी जितेंद्र चंद्राकर के साथ हर गतिविधियों एवम् जनता से जुड़े प्रत्येक कार्यों को एक उत्सव का रंग देते हुए जनहित एवम् सामाजिक कार्यों मे रम जाती है.
सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के आह्वान पर गांव में विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव में आज सफाई अभियान का आयोजन किया। जो सुबह ५ बजकर ११ मिनट से शीतला माता से शुभारंभ करते हुए समापन ८ बजे किया।
सफाई अभियान में सरपंच के आह्वान पर समस्त पंचों एवम् ग्रामीणों ने आज बढ़ चड़कर भाग लिया। सरपंच ने युवा शक्ति को नई सोच और आयाम देते तथा धार्मिक कार्यक्रम की ओर रुझान देते हुए शाम को ५ बजे विवेकानंद संस्थान चौक टेढ़ी पारा मे रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
तत्पश्चात उद्दबोधन कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने जनता को बताया कि विश्व वक्ता श्री विवेकानंद जी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरा विश्व में मनाया जाता है. श्री विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में शुद्ध हिन्दी मे दिया गया. भाषण हमारे भारत देश की महिमा गरिमा एवम् गुणों का बखान करती है, हम सभी देशवासियों तथा साथियों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है. अतः इस शुभ दिन को चीर स्मरणीय बनाने के लिए आज मेरे गांव बेलसोंडा के युवा साथियों ने सुबह ५ बजे से ही सफाई अभियान में शामिल होकर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान का गौरव बढ़ाकर गांव का मान सम्मान बढ़ाया है. इसी प्रकार प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे.
विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष उदय राम साहू ने इस प्रकार के सहयोग के लिए पंचायत एवम् ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया.
सफाई अभियान मे मुख्य रूप से पोखन लाल चंद्राकर,जितेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मीकांत चंद्राकर, रामसहाय साहू एवम् रामनाथ साहू(सगे भाई), संजय चंद्राकर, यज्ञ देवांगन, डॉक्टर झम्मन धीवर, हीरालाल साहू, प्रेमलाल साहू, दुर्गेश साहू, अशोक साहू, प्रीतम साहू, शिव कनाउजे, तेजराम धीवर, संतू साहू तथा महिलाओं मे पंचों श्रीमती सावित्री चंद्राकर, ईशा धीवर, हेमा साहू, विद्या जमुल्कर, भारती ध्रुव, सरस्वती साहू, परमेश्वर साहू, गौरी यादव, कमला यादव, राधिका यादव, टिकेश्वरी यादव, अनुशुईया धीवर, उषा चंद्राकर, पिंगला चंद्राकर, रेखा चंद्राकर, नेमिन चंद्राकर, सरला चंद्राकर, भगवती चंद्राकर, संतोषी चंद्राकर, तुलसी चंद्राकर, कांति चंद्राकर, कांति यादव, शीलू चंद्राकर, रामबाई ध्रुव, मंटोरा ध्रुव, कृष्णा साहू, रूखमणी साहू, कमला सेन, सुलाचनी यादव, सावित्री देवंगान, कमला चंद्राकर, मैना चंद्राकर, रेखा चंद्राकर, नीता देवदास, मितानिनों मे दमयंती चंद्राकर, छल्ला साहू उपस्थित रहे.