जिले के प्रभारी मंत्री लखमा 13 जनवरी को जिला स्तरीय विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे
वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार 13 जनवरी को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजधानी रायपुर से प्रातः 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे महासमुंद पहुँच कर जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्तरीय विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 3ः00 से शाम 4ः00 बजे तक जिला खनिज न्यास निधि में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद वे शाम 4ः00 बजे से जीवन दीप समिति की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे शाम 5.30 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें