news-details

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 03 लोगों पर कार्यवाही 140 बोरा धान जप्त

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 03 प्रकरणोें पर 140 बोरा धान अर्थात् (56 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी दीपक अग्रवाल से 40 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम चैनडीपा निवासी श्री ललित पटेल से 75 बोरी धान एवं महासमुन्द तहसील के ग्राम सिंधौरी निवासी नेमीचंद से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 207 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 10370 बोरा धान अर्थात् 4148 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें