महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 08 लोगों पर कार्यवाही 457 बोरा धान एवं एक ट्रैक्टर भी जप्त
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 08 प्रकरणोें पर 457 बोरा धान अर्थात् (182.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी श्री टिकेश्वर साहू से 40 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम अंसुला निवासी श्री तेजप्रताप ठाकुर, श्री राधेश्याम सिदार एवं श्री दौलत सिंह नेताम से क्रमशः 110, 100 एवं 60 बोरी धान जप्त किया गया।
इसी प्रकार महासमुन्द तहसील के ग्राम झालखमहरिया निवासी उमेश साहू से 30 बोरी धान एवं बसना तहसील के ग्राम बाराडोली निवासी बंशीधर पटेल से 27 बोरी धान, ग्राम चंदखुरी निवासी भुनेश्वर साव से 32 बोरी धान जप्त किया गया तथा बसना तहसील के अन्तर्गत सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोषगांव निवासी नूराधन साहू से 58 बोरी धान और सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 215 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 10827 बोरा धान अर्थात् 4330.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें