कलेक्टर  डोमन सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन कि... - CG Sandesh

कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन किया वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए - कलेक्टर

कलेक्टर  डोमन सिंह ने कोविड -19 वैक्सीन की कल बुधवार को जिला मुख्यालय महासमुंद पहुंच चुकी पहली खेप के सुरक्षित रख-रखाव देखने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन भंडार कक्ष पहुँचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल उनके साथ थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे ने बताया कि पहली खेप में 5490 डोज मिले हैं।

वैक्सीन की डोज को यहाँ जिला स्तरीय कोल्ड स्टोरेज में 2 से 8 डिग्री टेम्प्रेचर में सुरक्षित रखा गया है। डॉ. मंडपे ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन कक्ष के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा 16 जनवरी को जिन लोगों को कोविड -19 वैक्सीन का टीका लगाया जाना है उन सबकी ब्लॉकवार सूची आज शाम तक डॉ. मित्तल को मुहैया करायें। उन्होंने कहा कि इस माह की 16 तारीख से जिले में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होना है। प्रथम चरण में जिला अस्पताल महासमुंद सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली और पिथौरा में लगाया जाएगा। इन तीनों स्थानों पर  वैक्सीन  की डोज सुरक्षित पहुँच जाए यह सुनिश्चित कर लिया जाए। इन सभी केंद्रो पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में भी अभी जानकारी भी ले लें। आगे भी बाकी 33 केंद्रो पर लगने वाले टीका के लिए भी सभी आवश्यक एवं जरूरी व्यवस्था सुनिशित कर ली जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें