तुमगांव : बस चालक ने ठोकर मारकर कार को किया क्षतिग्रस्त. - CG Sandesh

तुमगांव : बस चालक ने ठोकर मारकर कार को किया क्षतिग्रस्त.

15 जनवरी को तुमगांव रोड ओवर ब्रिज के पास बस द्वारा मारूती कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज करवाया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड न0 17 झलप थाना पटेवा का निवासी मुकेश अग्रवाल अपनी कार मारूती सुजुकी इंगनीश क्र0 CG 06 GJ 9991 को चलाते हुये महासमुन्द आ रहा था, कि 12:40 बजे महासमुन्द के तुमगांव रोड ओवर ब्रिज के पास तुमगांव रोड से वाहन बस जो तेज लापरवाही पूर्वक उसके चालक द्वारा चलाते हुये कार इंगनीश के पीछे बाये तरफ ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया जिससे कार का पिछला हिस्सा बाडी क्षतिग्रस्त हो गया.

मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बस जय अम्बे ट्रेवलर्स की क्र0 CG 06 E 4499 का चालक को बोलने पर वह बहस करने लगा जिसके बाद मुकेश ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की, जिसपर जय अम्बे ट्रेवलर्स बस क्र0 CG 06 E 4499 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें