महासमुंद : दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने जप्त की 69 पौवा अं... - CG Sandesh

महासमुंद : दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने जप्त की 69 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब.

महासमुंद पुलिस ने 14 जनवरी 2021 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को वाहन स्कूटी महिंद्रा ग्रेस्टो क्रमांक CG04HV 6711 में एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि दलदली रोड जगत पान ठेला के पास एक व्यक्ति नयापारा की ओर से वाहन स्कूटी महिंद्रा ग्रेस्टो क्रमांक CG04HV 6711 में जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने आरोपी का नाम संजय पात्रा पिता स्व. कांशी पात्रा उम्र 27 साकिन सुभाष नगर वार्ड नं 22 थाना जिला महासमुन्द  का रहने वाला बताया तथा आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 9000 ML किमती 6000 रूपये एवं पुराना इस्तेमाली स्कूटी महिंद्रा ग्रेस्टो क्रमांक CG04HV 6711 किमती करीबन 8000/- रूपया कुल जुमला रकम 14000/- रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

तथा एक व्यक्ति को नयापारा की ओर से वाहन मो0सा0 हिरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG04HV 4204 में एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध शराब परिवहन करते आ रहा है, कि सूचना तस्दीक एवं शराब रेड कार्यवाही पर नयापारा रेल्वे स्टेशन के पास में मो0सा0 हिरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG04HV 4204 को घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी छन्नू टंडन पिता खोरबाहरा टंडन उम्र 51 साल साकिन नांदगांव थाना जिला महासमुन्द से एक प्लास्टिक थैला के अंदर 19 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 3420 ML किमती 2280 रूपये एवं पुराना इस्तेमाली मो0सा0 हिरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG04HV 4204 किमती करीबन 15000/- रूपया कुल जुमला रकम 17280/- रूपये जप्त कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें