आंधी तूफान में गिरे बरगद के पेड़ को मार्ग किनारे से आज तक नह... - CG Sandesh

आंधी तूफान में गिरे बरगद के पेड़ को मार्ग किनारे से आज तक नहीं हटाया गया, खतरे की आशंका

बसना से बिलाईगढ़ मार्ग में ग्राम नरसिंह पुर में बरसात के दिनों में भारी आंधी तूफान के चलते मार्ग के किनारे एक बरगद का बहुत बड़ा पेड़ धारासायी होकर गिर गया है इस बरगद के पेड़ के गिरे लगभग 4 माह से ऊपर हो चुके हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी तक इसको हटाया नहीं जा रहा है बता दें कि यह बरगद का पेड़ मार्ग किनारे सट कर था यह पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग में सहर कर रहे वाहनों को इसके नजदीक आने आते हैं.

खतरा उत्पन्न होने की महसूस होता है बरगद का पेड़ इतना बड़ा था और मार्ग किनारे होने के कारण जब यह आंधी तूफान में धरासायी हुआ तो वही डामरीकरण मार्ग को भी थोड़ा बहुत क्षति पहुंचा है बता दें कि इस मार्ग में व्यवसायिक एवं सवारी बस के बड़े वाहनों का आना-जाना हमेशा लगे रहता है इस मार्ग में अभी तक कई लोगों की भी जान जा चुका है ऐसे में विभाग द्वारा इस बरगद के पेड़ को नहीं हटाया जा रहा है यहां आते ही बड़े वाहनों के आने पर साइड देने में भी परेसानी और खतरा बना रहता है.

वही मामले में पीडब्ल्यूडी बसना के इंजीनियर डीपी जोशी ने बताया कि मार्ग से हटा कर किनारे किया गया था लेकिन वह बरगद का पेड़ इतना बड़ा है कि जेसीबी के माध्यम से भी हटाने का प्रयास किया गया लेकिन नही हटा मसीन से कटवा कर भी हटाया जा सकता है लेकिन ऐसे कार्यो के लिए बजट भी नहीं मिलता है आने वाले दिनों में जब विभाग से सम्बंधित कार्य के लिए पोक लेन मशीन जाएगा बरगत के गिरे हुए पेड़ को हटा दिया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें