महासमुंद : जिले वासियों को शीघ्र मिलेगी स्वीमिंग पुल एवं जिम... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले वासियों को शीघ्र मिलेगी स्वीमिंग पुल एवं जिम की सौगात, मानक स्टैण्डर्ड का बनाया जा रहा है स्वीमिंग पुल एवं जिम

जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग परिसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मद से स्वीमिंग पुल, जिम एवं बाहरी कम्पाउंड वाॅल निर्माण के लिए 03 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिलेवासियों के लिए को यह सुविधा कुछ माह पूर्व प्राप्त होने लगेगी। कोविड-19 की वजह से इन निर्माण कार्य में कुछ विलम्ब हुआ है। लेकिन अब यह निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। गत दिवस हाऊसिंग बोेर्ड के कार्यपालन अभियंता अजय नायडू एवं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। 

हाऊसिंग बोेर्ड के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि स्वीमिंग पुल की मानक स्टैण्डर्ड जिसका लम्बाई 25 मीटर एवं चैड़ाई 15 मीटर के अनुसार बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पुल पर पुरूषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक हाॅल, चेंजिंग रूम, बाथरूम एवं टाॅयलेट की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह जिम का भी निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग बड़ा हाॅल, शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। जिम के उपर परिसर पर दर्शक दीर्घा का भी निर्माण किया जा रहा है। श्री नायडू ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र गति से किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें