news-details

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 07 लोगों पर कार्यवाही 195 बोरा धान जप्त

कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 07 प्रकरणोें पर 195 बोरा धान अर्थात् (78 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम चैकबेड़ा निवासी देव कुमार चन्द्राकर से 25 बोरी धान, ग्राम बनपचरी निवासी राजकुमार कुंभकार से 25 बोरी धान, ग्राम बेमचा निवासी गन्नुराम साहू एवं लक्ष्मीनारायण से क्रमशः 25 एवं 30 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार बसना तहसील के ग्राम मोहका निवासी दयासागर से 50 बोरी धान एवं पिथौरा तहसील के ग्राम परसवानी निवासी श्री कन्हैया साहू से 20 बोरी धान और ग्राम बड़ेलोरम निवासी बसंत प्रधान से 20 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 227 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11239 बोरा धान अर्थात् 4495.6 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें