पटेवा : पचरी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : पचरी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने 15 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पचरी के विक्रांत कुर्रे नाम के व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी विक्रांत कुर्रे पिता स्व0 राजकुमार कुर्रे उम्र 21 साल निवासी पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये को जप्त किया गया.


इसी तरह ग्राम पचरी का अमृत मारकंडेय पिता गयालाल मारकंडेय उम्र 30 साल निवासी पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये को जप्त किया गया.

उपरोक्त दोनों आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें