महासमुंद : कार्यालयों में की जा रही है साफ-सफाई
जिले में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्यालयों में साफ-सफाई की जा रही है। साफ-सफाई के फोटो अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बनाए गए मोबाईल ग्रुप में शेयर किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार सम्भालते ही अपनी पहली बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों को व्यक्तिगत रूचि लेकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई की। जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित सरकारी कार्यालयों मंे भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें