महासमुंद : मोबाईल दुकान में सिलिंग को तोड़कर हुई चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाईल दुकान में सिलिंग को तोड़कर हुई चोरी.

इंदिरा मार्केट महासमुंद में श्री साई मोबाईल शाप में अज्ञात चोर द्वारा सिलिंग को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घूसकर मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार श्री साई मोबाईल शाप शुक्रवार को दुकान बंद थी, जिसके बाद उमेश चंद्राकर 16 जनवरी 2021 को दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के फाल सिलिंग टूटा हुआ है तथा फाल सिलिंग में लगा लाईट टूटकर नीचे गिर गया है.

दुकान में मोबाईल के खडडे इधर उधर दुकान में फैला हुआ थे. जहाँ कोई अज्ञात चोर AC लगने वाले स्थान को तोड़कर फाल सिलिंग को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घूसकर दुकान में रखे 4 नग मोबाईल, 1 नग पावर बैंक, 1 नग ब्लू टूथ और गल्ले में रखे 1000 रूपये नगदी को चोरी कर ले गया. जो जुमला कीमती लगभग 30,000 रूपये एवं नगदी 1000 रूपये है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें