बसना : खेत में मिट्टी गिराने को लेकर हुई गाली गलौच व मारपीट - CG Sandesh

बसना : खेत में मिट्टी गिराने को लेकर हुई गाली गलौच व मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिछीया में खेत में मिट्टी गिराने को लेकर गाली गलौच, मारपीट हुई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2021 के सुबह करीब 06.30 बजे गोपाल प्रधान अपने खेत से आ रहा था तभी लरियापारा गली में मुरित राम पटेल पिता फुलेल पटेल बोला कि मेरे खेत में मिट्टी क्यो गिराया है और अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मे रखे टंगिया के पिछे भाग से मारपीट किया, जान से मारने की धमकी भी दिया.

मारपीट करने से गोपाल प्रधान के बांये आंख के पास चोंट लगा है, खून निकल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुरित राम पटेल उम्र 55 साल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें