बसना : अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत साल्हेतराई के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 दिसंबर 2020 के 11:30 बजे लिंगराज पारेश्वर मोटर सायकल सुपर स्लेऊरण्डर CG 06 GN 9043 में बसना से डोंगरीपाली जा रहा था, जिस मोटर सायकल को राजू ऊर्फ लखन चौहान चला रहा था.
इस दौरान साल्हेतराई के आगे गेटकारिन मंदिर के पास पिछे से कोई अज्ञात वाहन तेज रफतार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे राजू ऊर्फ लखन कुमार चौहान को जबडा मे चोंट लगा, तथा लिंगराज पारेश्वर के सिर मे चोंट लगा और वह बेहोश हो गया. जिसके बाद लिंगराज को ईलाज हेतु रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया गया. तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर लिंगराज का मृत्यु होना बताया.
जिसपर अज्ञात वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.