बसना : पंचायत सचिव  के खेत से सोलर पंप चोरी. - CG Sandesh

बसना : पंचायत सचिव के खेत से सोलर पंप चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बांबराडीह में सोलर पंप, केबल वायर व पाईप चोरी होने पर मामला दर्ज करवाया गया है.

प्रार्थी संकीर्तन बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भतकुंदा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ है, उसके प्लाट खेत ग्राम बांमडाडीह में छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अधिकरण (क्रेडा) द्वारा संचालित योजना सौर सुजला योजना के तहत 03 HP क्षमता का सोलर पंप कीमती 40000 रूपये, 200 फिट केबल वायर कीमती 4320 रूपये, तथा 160 फिट रोल पाईप कीमती 4600 रूपये कुल जुमला कीमती 48920 रूपये छ0ग0 शासन द्वारा दिया गया था.


जिसे संकीर्तन बरिहा अपने खेत में लगा कर अपने खेती किसानी का काम कर रहा था कि उक्त सामानों को कोई अज्ञात चोर दिनांक 06 जनवरी 2021 के शाम 07 बजे से दिनांक 07.01.2021 के सुबह 07 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है. जिसकी सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें