महासमुंद : ज़िले में कोविड के शुभारंभ के दिन 182 लोगों को टीका लगाया गया.
पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी कोविड वैक्सीन टीकाकरण की शनिवार से शुरूआत हो गई है। जमहासमुन्द जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, सरायपाली में टीकाकरण किया गया। आज टीकाकरण की शुरुआत दिन 182 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया । महासमुंद और सरायपाली में 60 -60 लोगों को, पिथौरा में 62 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया ।
ज़िले में प्रधानमंत्री के टीकाकरण
शुभारंभ उधबोधन के बाद ज़िले में टीकाकरण किया गया । जिला चिकित्सालय महासमुन्द
में पहला टीका महिला स्वास्थ्य कर्मचारी अंजु तिवारी को लगाया गया। संसदीय सचिव
एवं विधायक महासमुन्द विनोद चन्द्राकर ने श्रीमती अंजु तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर
स्वागत किया। वहीं दूसरा टीका डा.ॅ लेखराज चन्द्राकर को लगाया गया। कलेक्टर डोमन
सिंह ने उनका भी स्वागत पुष्प गुच्छ से किया।
पिथौरा स्वास्थ्य केन्द्र में पहला टीका स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमेश दीवान को और सरायपाली में स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत लहरे को लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन लगने से पहले टीकाकरण की सभी जरूरी कार्यवाही की गई।
वैक्सीन लगने के बाद उन्हें यहां बनें प्रतीक्षालय में बिठाया गया और उनकी माॅनिटरिंग की गई। बाद में उन्हें घर जाने दिया। इस अवधि में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील कुमार चन्द्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मण्डपे, टीकाकरण अधिकारी डाॅ अरविन्द गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अमला उपस्थित थे।