तुमगाँव : मड़ई मेला में झूला झूलने की बात को लेकर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी.
थाना तुमगाँव अंतर्गत ग्राम बड़गांव में झूला झूलने की बात को लेकर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
पिताम्बर निषाद ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी 2021 के शाम करीबन 07.45 बजे मड़ई मेला में झूला झूलने की बात को लेकर गांव के बोधी ध्रुव, बिंदेश ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, यशवंत निषाद उसके घर के पास आकर उसे एवं उसकी बहन यमुना निषाद के साथ वाद विवाद कर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिए, घटना को उसकी पत्नि कुमारी बाई निषाद, उसके चाचा कुंजलाल निषाद, उसकी बहू अंजू बाई निषाद एवं अन्य लोग देखे, सुने व बीच बचाव किये हैं।
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें