महासमुंद : कसडोल विधायक शकुंतला साहू को मुख्यमंत्री ने कहा श... - CG Sandesh

महासमुंद : कसडोल विधायक शकुंतला साहू को मुख्यमंत्री ने कहा शादी के लिए मैं भी लड़की का परिचय देना चाहता हूं रंग गोरा है और विधायक हैं, इतना कहते ही ठहाके लगने लगे विधायक शकुंतला साहू ने कहा आपके आशीर्वाद से ही करूंगी विवाह

जिले में रविवार की शाम साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक लड़की का परिचय मैं भी देना चाहता हूं.. वो 32 साल की है, रंग गोरा, पहले जिला पंचायत स्तर की नेता थी अब विधायक बन चुकी है। यह बातें सुनते ही हॉल में तालियां और ठहाके गूंज उठे । सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इशारा समझ चुके थे मंच पर कसडोल से विधायक शकुंतला साहू भी मौजूद थीं। असल में वो इनकी शादी की बात कर रहे थे। लोगों ने सीएम ने विधायक का गोत्र भी पूछ लिया यह सुनकर सीएम अपनी हंसी रोक नहीं पाए फिर विधायक को मंच पर बुलाया। माइक पर शकुंतला साहू ने कहा कि वो भूपेश बघेल के आर्शीवाद से विधायक हैं और आशीर्वाद से ही शादी करेंगी।

इस कार्यक्रम में खास तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक धनेंद्र साहू समेत समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मकसद समाज के शादी योग्य युवक-युवतियों को एक जगह लाकर परिवारों से उनका परिचय करवाना था

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें