महासमुंद : ट्रक से टकराने पर पीकअप में सवार व्यक्ति की मौत. - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक से टकराने पर पीकअप में सवार व्यक्ति की मौत.

थाना महासमुंद अंतर्गत युग ढाबा के पास ट्रक से टकराने पर पीकअप में सवार व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक महेन्द्र कुमार 16 जनवरी 2021 के शाम को धमधा से टमाटर लेकर पीकअप क्रमांक CG 07 BU 2360 का चालक मेश राम साहू के साथ उसी पीकअप में बैठकर टमाटर को छोड़ने के लिये उड़िसा की ओर जा रहा था.


इसी दौरान वह महासमुंद घोड़ारी युग ढाबा के पास पहुंचा था रोड में खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 MB 4477 को पीकअप चालक मेश राम साहू द्वारा अपने पीकअप को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिसके कारण से महेन्द्र कुमार को ट्रक से टकराने के कारण चोंटें आई और मौत हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकअप चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें