पटेवा : तू कौन होती है समझाने वाली, चुप रह ज्यादा बात करेगी ... - CG Sandesh

पटेवा : तू कौन होती है समझाने वाली, चुप रह ज्यादा बात करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर पति ने की डंडे से मारपीट.

थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम रामपुर में तू कौन होती है समझाने वाली तू चुप रह ज्यादा बात करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर पति ने हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी 2021 को कौशिल्या बाई ध्रुव घर में थी तब 12-00 बजे के आसपास वह अपने पति नवरंग ध्रुव से बोली कि हमारा एक बेटी है उनके भविष्य के लिये सोचना और बचाना है अधिक खर्चा नही करना है कहकर बातचीत कर रही थी तब उसका पति नवरंग ध्रुव आवेश में आकर तू कौन होती है समझाने वाली तू चुप रह ज्यादा बात करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया, तथा घर के बाहर गली में निकल कर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज किया ।


मारपीट करने से कौशिल्या के गाल एवं पीठ में चोट आई है दर्द हो रही है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें