भूकेल में आयोजित छः दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में, कुशभाँटा की टीम ने मारी बाजी, 21000 रूपये एवं विजय कप पर किया कब्जा.
कुशभाँटा के युवाओं में छाया हर्ष
बसना यंग स्टार क्रिकेट क्लब भूकेल द्वारा आयोजित 6 दिवसीय अंतरराज्यीय मैच में आज फाइनल मैच खेला गया. आज का फाइनल मैच मैदिनिपुर vs कुशभाटा के मध्य 12 - 12 ओवर का खेला जाना था। जिसमें दोनों ही टीमों ने धमाकेदार पारी खेली.
कुशभांटा ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. और मैदिनीपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण किया। दोनों टीमों के मध्य कांटे का मैच हुआ। जिसमें मैदिनीपुर ने 10 ओवर मे आल आउट होकर मजह 48 रन ही बना पाई।
कुशभाँटा कों विजय प्राप्त करने के लिए 12 ओवर में मात्र 49 रन ही बनाना था। कुशभाटा ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए यह फाइनल अपने नाम कर लिया। साथ ही 21000 रूपए का नगद पुरस्कार तथा विजय कप भी अपने नाम कर लिया।
यंग स्टार क्रिकेट क्लब की संपूर्ण टीम एवं समस्त ग्रामवासी भूकेल के द्वारा उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही मेदनीपुर के भी समस्त खिलाड़ियों को भी इस टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर तथा 10000 का नगद पुरस्कार और विजाय कप भी प्राप्त करने पर आपकी टीम को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं आशा करते हैं कि आप इसी तरह खेल को खेल की भावना से खेलते रहे और विजय प्राप्त करते रहें।..
गौरतलब हो कि वर्षो से खेल रहे मां तारा तारिणी क्रिकेट क्लब (कुशभाठा) टीम के कप्तान सोहित नायक जी हैं जो कि वर्तमान में सरपंच पद पर आसीन हैं। वनांचल में बसे एक छोटा सा ग्राम कुशभाठा जो कि जिला बलौदा बाजार और विकासखंड कसडोल के अंतर्गत आता है इस टीम ने महज 2 महीने के भीतर दिसंबर 2020 से 17 जनवरी 2021 तक अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए महासमुंद जिले में खलबली मचाते हुए लगातार 10 ग्रामो पर धैर्य, सूजबुझ, और अच्छा खिलाड़ी का परिचय देते हुए महासमुंद जिले में अब तक 10 प्रथम पुरस्कार के हकदार हो चुके हैं। टीम की विशेषता यह है
कि इस टीम में सभी 11 प्लेयर्स ऑलराउंडर हैं, और एक ही गांव के खेलते हैं। टीम में प्रमुख रूप से सोहित नायक (कप्तान) योगेंद्र पटेल (उप कप्तान) मुकेश नायक, सौभाग्य चंद बरीहा, खिरोद बाघ, पदमन श्रीवास, संत लाल यादव, रुपेश यादव, गौरवदीप, महेश यादव, सूरज बरला, संतोष बारीक, राजू बरला, सुशील यादव, शामिल है।