महासमुंद : 59 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी. - CG Sandesh

महासमुंद : 59 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी.

महासमुंद के जिला चिकित्सालय में बीते बुधवार को  समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 63 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए, जिनमंे अस्थि बाधित के 46, श्रवण बाधित 06, दृष्टिबाधित 09 और मानसिक बाधित 02 के आवेदन आए है। दीनदयाल दिव्यांगजन पुर्नवास कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया था।

उपसंचालक संगीता सिंह ने बताया कि 15 प्रमाणीकरण और 44 नवीनीकरण कुल 59 दिव्यांजनो को प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर में 02 ट्रायसायकल और 44 यूडीआईडी (दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र) के फार्म प्राप्त हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें