महासमुंद : सरकारी डाॅक्टरों सहित 176 स्वास्थ्य कर्मियों ने ल... - CG Sandesh

महासमुंद : सरकारी डाॅक्टरों सहित 176 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया वैक्सीन टीका

महासमुन्द जिले में कोविड वैक्सीन टीकाकरण के शुभारम्भ के बाद आज सोमवार को सरकारी डाॅक्टर डाॅ. अल्का परदल, डाॅ अरविन्द गुप्ता, छत्रपाल चन्द्राकर, डाॅ. मुकुन्द राव, डाॅ संदीप चन्द्राकर सहित 176 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाया। किसी को कोई तकलीफ या परेशानी की कोई शिकायत नहीं मिली है। मालूम हो कि 16 जनवरी को टीकाकरण के शुभारम्भ पर 182 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया था। इन्हें मिलाकर अब जिले में 358 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। महासमुन्द जिला चिकित्सालय में आज 65, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में 51 और सरायपाली में 60 लोगों को टीका लगाया गया।

महासमुन्द जिले में करीब 9000 स्वास्थ्य कर्मियों, महिला एवं बाल विकास कर्मचारी, नगर पालिका सफाई कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में अभी महासमुन्द जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा और सरायपाली में टीकाकरण किया जा रहा है। बाद में निर्देश मिलनें पर जिले के 30 टीकाकरण केन्द्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें