महासमुंद :अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 139 बोरा धान जप्त
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 139 बोरा धान अर्थात् (55.06 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी मोतीलाल प्रधान से 42 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम तेंदूकोना निवासी गंगाराम अग्रवाल से 17 बोरी धान एवं ग्राम मोंगरापाली निवासी नवीन अग्रवाल से 50 बोरी धान जप्त किया गया।
इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम पथरला निवासी प्रदीप साहू से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 236 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11515 बोरा धान अर्थात् 4606 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।