महासमुंद : गोठान में लगा मोटर पंप हुआ चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कौदकेरा के गोठान में लगे शासकीय सौर चलित मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि अनुलेख चंद्राकर ग्राम पंचायत कौदकेरा में सरपंच के पद पर है. जिन्हें 17 जनवरी 2021 को ग्राम के उपरसरपंच द्वारा फोन पर चोरी की सूचना मिली.
सुचना मिलने पर सरपंच जब गौठान सुबह 06.00 बजे पहुंचे तो देखा कि ग्राम पंचायत कौदकेरा के गोठान में लगे शासकीय सौर चलित मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था, जिसे आस पास गांव में पता तलाश करने पर पता नही चला. सौर मोटर पंप की अनुमानित कीमत 20,000 रूपये बताई गयी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें