महासमुंद : घर के दरवाजे का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : घर के दरवाजे का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी.

थाना महासमुंद अंतर्गत महावीर पार्क में घर के दरवाजे का ताले को तोड़कर गहने और नकदी चोरी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है.

गौरीशंकर साहू ने पुलिस को बताया कि वह महावीर पार्क महासमुंद में किराये से रहता है, 14 जनवरी 2021 को दोपहर 02.00 बजे वह अपने गृह ग्राम घोघरा गया था. जहाँ 17 जनवरी 2021 को दोपहर करीबन 02.00 बजे उसके पड़ोसी के द्वारा फोन कर बताया कि उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.


तब वह अपनी फैमिली को लेकर वापिस अपने घर महावीर पार्क महासमुंद में आकर देखा तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में लगे ताले को तोड़कर सोने का कंगन, चांदी का नोज पीन, चांदी का पायल, चांदी का करधन, चांदी का चुड़ी, बच्चे का पाय, चांदी की कटोरी, चांदी का चम्मच, कीमती 43,000 रूपये व नगदी रकम 3400 रूपये जुमला किमती 46,400 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें