महासमुंद : महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
बैंक ऑफ़ बड़ौदा महासमुद द्वारा ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत ग्रामीण व शहरी युवतियों व महिलाओं को 27 जनवरी से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण निःशुल्क 30 दिन का होगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि महिला प्रशिक्षण हितग्राहियों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। ईच्छुक ऐसी युवती या महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है, वह संस्थान पहुंचकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड व आधार कार्ड की फोटोकापी, पासपोर्ट साईज की फोटो साथ लेकर आना होगा। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी श्री कमलेश पटेल मोबाईल नम्बर 79997-00673 व श्री प्रतीक साहेब गुप्ता मोबाईल नम्बर 93402-81974 से काॅल कर प्राप्त कर सकते हैै।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें