महासमुंद : डाॅ. छत्रपाल चन्द्राकर ने लगवाया टीका - CG Sandesh

महासमुंद : डाॅ. छत्रपाल चन्द्राकर ने लगवाया टीका

महासमुन्द जिले में 16 जनवरी को शुरू हुए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण जिला चिकित्सालय महासमुन्द सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा और सरायपाली भी लगाए जा रहें हैं। शुभारम्भ वाले दिन 182 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। 18 तारीख को 176 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। इस प्रकार दो दिन में जिले के 358 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को टीकाकरण किया जा चुका है। जिला चिकित्सालय में पदस्थ डाॅक्टर डाॅ. छत्रपाल चन्द्राकर (डिस्ट्रीक्ट सर्विलांस आॅफिसर) ने भी वैक्सीन का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हो रही हैं। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपना टीकाकरण करवाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें