महासमुंद : पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी ... - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी यातायात नियमों का पालन करानें आगे आए, हेल्मेट पहननें वालों का कर रहें सम्मान

महासमुन्द में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी आगे आए है। आज जिला परिवहन अधिकारी मुन्नालाल साहू ने महासमुन्द के सड़क पर हेल्मेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वालें पुरूष एवं महिला वाहन चालकों को श्रीफल और गुलाब का फुल देकर उनको सम्मानित किया और आगे भविष्य में भी हेल्मेट पहननें की सलाह दी। बिना हेल्मेट के वाहन चलानें वालों को भी अपने सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहननें की सलाह दी। वाहन चालकों ने भविष्य में हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें की प्रतिज्ञा ली। कलेक्टर डोमन सिंह अपनी हर बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों को हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालों को सम्मान करनें की बात कह रहे हैं ताकि ऐसे लोग अपनी बाईक चलाते समय हमेशा हेल्मेट का उपयोग करें और दुर्घटना से भी बच सकें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें